देवघर, अक्टूबर 22 -- लूट के प्रयास में तीन गिरफ्तार Deogarh News: मारगोमुंडा , प्रतिनिधि। मछली वाहन चालक से लूटने का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि रविवार की देर रात करीब 10 बजे मधुपुर थाना क्षेत्र के मीना बाजार बैंक कॉलोनी निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी कुंदन विश्वकर्मा के साथ बोलोरो पिकअप वाहन लेकर मछली लाने के लिए मधुपुर से आसनसोल के लिए निकाला था। जहां एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश उसका पीछा करने लगा। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी पुल के समीप बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर वाहन चालक के पैकेट से रुपया, मोबाइल और पिकअप वाहन का चाबी लूटने का प्रयास किया। इतने में वाहन चालक हो- हल्ला करने लगा, हल्ला सुनकर निकट के पड़ोसी लहरजोरी निवासी वसीम अंसारी उसे बचाने के लिए आग...