देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई । पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़ा बाजार निवासी हर्ष कुमार केशरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 जुलाई को दिन करीब 11 बजे वह अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो काला रंग, नंबर जेएच 15 एल -8442 को मंदिर मोड़ के पास खड़ी कर भोजन करने चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो निर्धारित स्थान पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी। युवक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...