Deogarh News: मंदिर में रंग-रोगन कर रहा मूर्तिकार गिरा, मौत
देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पागलबाबा स्थित दुर्गा मंदिर में रंग-रोगन का काम कर रहे 70 वर्षीय मूर्तिकार भोला दास की गिरने से मौत हो गई। रुपसागर गांव निवासी भोला दास पिछले दस दिनों से मंदिर में काम कर रहे थे। सोमवार को मंदिर के ऊपरी हिस्से में रंग-रोगन के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल भोला दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना के एएसआई कौशलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मंदिर में काम कर रहे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.