Deogarh News: मंदिर परिसर में स्टॉल संचालकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में दो गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर में लगाए गए सामान बिक्री के स्टॉल संचालकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिलासी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सत्यम मिश्रा और केशव परिवार के रूप में हुई है। वहीं, लक्ष्मीपुर निवासी अनुभव खवाड़े पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से रंगदारी के रूप में वसूले गए 35,960 रुपए और घटना में प्रयुक्त जेएच-15-एके-9839 नंबर की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के सामान की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल संचालकों से कुछ युवकों द्वारा लगातार रंगदारी की सूचना पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.