देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि सारठ मस्जिद के समीप जमीन विवाद को लेकर आयोजित पंचायती के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल पालोजोरी थाना क्षेत्र के जमुना गोपालपुर निवासी मो. औरंगजेब है। बताया कि सारठ में पैतृक जमीन है। आरोप है कि उक्त जमीन पर अवैध रूप से मदरसा का निर्माण कर दिया गया है। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। मो. औरंगजेब के अनुसार, सोमवार को विवाद के समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान संबंधित जमीन के दस्तावेज दिखाने की बात कही, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कागजात दिखाने से इंकार कर दिया। उसी बात को लेकर कहा -सुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद परिजन इला...