Deogarh News: भारी वर्षा एवं तेज हवाओं से फसलों की सुरक्षा को कृषि वैज्ञानिक ने दी सलाह
देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: आगामी 2-3 दिनों में संभावित भारी वर्षा एवं तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर द्वारा किसानों को वैज्ञानिक सलाह दी गई है। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र देवघर के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ.विवेक कश्यप ने किसानों को सलाह दी है कि पक चुके धान के फसल की मौसम अनुकूल रहने पर शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण करें। कटी हुई फसल को खेत में नहीं छोड़ें तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। ताकि फसल गिरने एवं दानों में संक्रमण की समस्या से बचा जा सके। टमाटर, बैंगन, मिर्च, फूलगोभी एवं पत्तागोभी के खेतों में जलजमाव नहीं होने दें। कमजोर पौधों को बांस का सहारा दें तथा तैयार सब्जियों की तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें। दलहनी एवं तेलहनी फसलों में अरहर सहित अन्य खड़ी फसलों में जल निकासी सुनिश्चित करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.