देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सह देवघर जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने दुमका स्थित संताल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त को पुष्पगुच्छ एवं बाबा वैद्यनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रमंडल में पुनः पदस्थापना पर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देवघर में जारी भादो मेला के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दिनेशानंद झा ने कहा कि बाबा वैद्यनाथधाम में भादो मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे...