देवघर, अगस्त 12 -- Deogarh News: पंडा धर्मरक्षिणी सभा (रजि.) देवघर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता चन्द्र शेखर खवाड़े ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवनझारखंड में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तक बाबा वैद्यनाथधाम-दिव्य कथा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया।

मंदिर प्रशासन की पारदर्शिता प्रथम ज्ञापन में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मंदिर की आय-व्यय एवं दान का नियमित सार्वजनिक विवरण जारी करने, स्वतंत्र ऑडिट कराने, दान एवं चढ़ावे की गणना प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में सीसीटीवी एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग के साथ कराने क...