देवघर, सितम्बर 7 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन सारवां मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं प्रभारी जयकांत मंडल के नेतृत्व में सारवां हाई स्कूल मैदान के रंगमंच पर किया गया। जिसमें 14 पखवाड़ा कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन रूप से विचार विमर्श किया गया। साथ ही मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला मंत्री बलराम पोद्दार, मंडल महामंत्री सचिन प्रजापति, गब्लू सिंह, कृष्ण सिंह, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, विकास राउत, अनिल वर्मा, मानकू सिंह, चंदकिशोर पोद्दार, केतकुली सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक सह प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...