देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। पाथरोल थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बावजूद भरण-पोषण की राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी पति अरविंद रवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, भेड़ो गांव निवासी अरविंद रवानी के खिलाफ उसकी पत्नी ने देवघर फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दायर किया था। न्यायालय ने निर्धारित राशि देने का आदेश दिया था, लेकिन आरोपी द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पाथरोल चौक से गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक यह भी पढ़ें- अलग आवेदन नहीं देने पर भी पत्नी को भरण-पोषण दे सकती है अदालत : हाईकोर्ट कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हि...