Deogarh News: भक्ति गीतों व जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को चितरा कोलियरी क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण के श्रीराधा-माधव मंदिर जन्माष्टमी को लेकर विशेष रूप से भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे आर्टिफिशियल फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जो शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.