देवघर, नवम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। बैद्यनाथपुर के पास टोटो-बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दोनों घायल दुमका जिले के सरैयाहाट निवासी है। शनिवार दोपहर दोनों बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान बैद्यनाथपुर के पास टोटो से बाइक की टक्कर हो गई। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...