देवघर, जुलाई 16 -- Deogarh News: देवघर। नगर के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होली-डे होम के पास दिनदहाड़े एक युवक से मारपीट कर गले से चांदी की चेन और हाथ में पहने चांदी की ब्रेसलेट छीन ली गयी है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करायी है। जसीडीह निवासी पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया है कि होलीडे होम के समीप अज्ञात युवकों ने उसे रोककर मारपीट कर गले में पहने चांदी की चेन और हाथ में पहने चांदी की ब्रेसलेट छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा ह...