देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े झपटमारी हो गई है। अज्ञात बदमाशों ने बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर जा रहे एक बाइक चालक की गाड़ी में दूसरी बाइक से टक्कर मारकर उसे रोक दिया। बाइक के हैंडल में टंगा रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित करणीबाग मोहल्ला निवासी बम शंकर चौधरी नगर थाना पहुंचे । मामले की जानकारी थाना प्रभारी रवि ठाकुर को दी । घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। हालांकि तब तक दोनों आरोपी अलग-अलग दिशा में फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। पीड़ित बम शंकर चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह जरूरी काम से साधना भवन स्थि...