देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बेहराजाल गांव में वार्षिक दुबे पूजा 6 जुलाई सोमवार को आयोजित की जाएगी l वार्षिक पूजा को लेकर सारी तैयारियां ग्रामीणों द्वारा पूरा कर ली गई है l मंदिर एवं आसपास के जगहों में साफ सफाई कर लिया गया है l वार्षिक पूजा के अवसर पर देवघर जिला के करौं प्रखंड, सारठ प्रखंड एवं सीमावर्ती जामताड़ा जिला के करमाटांड़ प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग वार्षिक दुबे पूजा में शरीक होंगे l पूजा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण की जान से जुटे हुए हैं l वार्षिक दुबे पूजा के अवसर पर दर्जनों बकरों की बलि भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: बारिश और खुशहाली के लिए सात जुलाई को होगी गोटाशिला पहाड़ पूजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...