देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: शहर के बेलाबागान क्षेत्र से 12 वर्षीय बालक सात्विक लापता हो गया है। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं। उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं। काफी खोजबीन के बावजूद समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चे के पिता ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगया है। बताया कि सात्विक घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों व परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लापता हुए तीन किशोरों का नहीं लग सका कोई सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...