Deogarh News: बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: अर्नब तूफान के असर से क्षेत्र में बुधवार शाम से ही हो रही बूंदा बूंदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि खेतों में अधिकांश धान पक कर तैयार हो गया है। वहीं कुछ धान की कटाई कर खेतों में पड़ा हुआ है तो कुछ खलिहान में रखा हुआ है। ऐसे में वर्षा होने से खेतों में पके हुए धान व कटाई किए गए धान को भारी नुकसान होने की चिंता सता रही है। हालांकि राहत की बात रही कि गुरुवार शाम तक जोरदार बारिश नहीं हुई थी, लेकिन लगातार हो रही बूंदा बूंदी से कटाई किए हुए धान को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : अर्नब तूफान ने किसानों की बढ़ाई चिंता वहीं किसानों ने कहा कि अगर शुक्रवार को मौसम साफ नहीं हुआ तो उनके फसलों का भारी नुकसान होगा। इधर दिन भर बूंदा बूंदी होने से बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.