देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन-जमुआ पुल के पास दही बेचने निकले बुजुर्ग लखी महतो की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बंदरबोना गांव निवासी रितेश कुमार, पिता- स्व. जगदेव यादव है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि घटना को लेकर मोहनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या- 168/26 में सात नामजद को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार सिमराकिता गांव निवासी लखी महतो टीवीएस लूना से आसपास के गांवों में घूम-घूमकर दही बेचते थे। 21 अक्टूबर सुबह करीब 8 बजे भी वह दही बेचने घर से निकले थे। उसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे बहन मालती देवी ने परिजनों ...