Deogarh News: बीमार कांग्रेस नेता का हाल लेने पहुंचे विधायक
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत गजियाडिह गांव निवासी बीमार वृद्ध कांग्रेस नेता बालकिशोर राय का हाल-चाल लेने शुक्रवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता से कुशलक्षेम पूछा व उनके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। बताया गया कि कांग्रेस नेता गत कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का संचालन किया है। पार्टी के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं का समाधान भी कराया है। विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.