देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: करौं। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की l बैठक में राम जी योजना, विकसित भारत ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास आदि योजना की बारी-बारी से समीक्षा की गई l बैठक में बीडीओ ने पदाधिकारी एवं कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए l उन्होंने लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया l कहा कि जितने भी योजनाएं हैं, उसका अविलंब स्थल जांच कर कार्य करने का काम करें l कहा की पुराने जो भी योजना का काम चल रहा है l उसका स्थल जांच कर भौतिक सत्यापन करें l इसके साथ ही जिओ टैग करने का काम करें l इन योजना में अगर ई-केवाईसी नहीं हुआ है, तो उसका भी काम तुरंत पूर्ण करने का कार्य करें l किसी भी काम में कोताही नहीं बरता ज...