देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। बाजार क्षेत्र के सिंह वाहिनी मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, देवपड़ा मंदिर, लकरछारा काली मंदिर आदि मंदिरों में शनिवार 18 जुलाई को विपद तारिणी पूजा धूमधाम से आयोजित की जाएगी। पूजा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिलाएं अपने बाल बच्चा एवं पति की मंगलकामना के लिए इस पूजा को करती हैं। महिलाएं इस पूजा में एक दूसरे महिलाओं से लाल धागा एवं दूब घास दाहिने कलाई में बंधवाती है। जिससे उनके बाल बच्चे एवं पति की विघ्ननबाधा से रक्षा होती है। पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस पूजा में अधिकांश संख्या में महिलाएं भाग लेती हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बंगाली टोले में बिपदतारिणी पूजा कल पूजा को लेकर बाजार क्षेत्र के विभिन्न गलियों की साफ सफाई कर ली गई है। लोगों का कष्ट हरने वाली माता ...