Deogarh News: बिना निबंधन पानी आपूर्ति कर रहे 13 वाहन जब्त
देवघर, नवम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम द्वारा गुरुवार को शहर में अवैध रूप से पानी (आरओ वाटर और टैंकर) का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत बिना निबंधन के पानी की आपूर्ति कर रहे कुल 13 वाहनों (टोटो, मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर-टैंकर) को पकड़ा गया। अभियान के दौरान झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 204 एवं 209 के प्रावधानों तथा आरओ वाटर कानून 2024' के तहत 13 वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें 10 वाहन संचालकों ने मौके पर ही अपना निबंधन शुल्क जमा कराया। जिससे देवघर नगर निगम को कुल 1,31,500.00 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं शेष 3 वाहनों द्वारा निबंधन शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण उन्हें नगर निगम कार्यालय परिसर में जब्त कर रखा गया है। नगर निगम प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.