देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: बिजली ऊर्जा चोरी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ जसीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिए गए आवेदन के अनुसार सहायक विद्युत अभियंता क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सिनेमा हॉल रोड निवासी अरुण मोदी, कुंजीसार निवासी काजल देवी, सुनीता देवी और पार्वती देवी और पिपरपोज निवासी नागेश्वर यादव, अरविंद यादव और चंडी यादव को कथित तौर पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इसके बाद सहायक विद्युत अभियंता ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: गेहलौर के फूलबीघा गांव में बिजली चोरी करने वाले सात पर केस पुलिस ने आवेदन के आधार पर सातों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ...