देवघर, अक्टूबर 18 -- बकाया मजदूरी मांगने पर मारपीट Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के कैरबांक गांव में बिजली का काम करने के बाद बकाया मजदूरी मांगने गए मिस्त्री के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में बिजली मिस्त्री समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। घायलों में गोपाल पंडित, उनके पिता दीन पंडित, भाई श्याम पंडित और पत्नी कमली देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में गोपाल पंडित ने बताया कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां लगातार 15 दिनों तक बिजली का काम किया था। काम पूरा होने के बाद जब वह अपनी मजदूरी का पैसा मांगने पहुंचे, तो संबंधित व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके...