देवघर, अगस्त 4 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सोमवार को बामनगामा में आयोजित वार्षिक दुबे पूजा के दौरान एक बाइक चोरी हो गई। मामले को लेकर करौं थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर निवासी रिशु सिंह ने कहा कि बाइक होंडा साइन से पूजा करने बामनगामा दुबे बाबा मंदिर आया था। उस दौरान मंदिर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर मंदिर के अंदर दर्शन-पूजन के लिए गया था। करीब 15-20 मिनट बाद वापस आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर पुलिस को बाइक चोरी की जानकारी देते हुए बरामद करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई थी, थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे तब सड़क किनारे से बाइक कैसे गायब हो गई। पिछले वर्ष वार्षिक पूजा के दौरान भी वहां से बाइक चोरी हो चुक...