देवघर, जुलाई 4 -- Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता। बाबा वैद्यनाथ पर सुगम जलार्पण के लिए बाबा मंदिर प्रांगण में स्थायी बाह्य अर्घा स्थापित किया जाएगा। इससे जो श्रद्धालु भीड़ की वजह से गर्भगृह तक नहीं पहुंच पाते हैं, वे अर्घा से जलार्पण कर पाएंगे। यह व्यवस्था मंदिर प्रांगण में सालोंभर रहेगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बाबा वैद्यनाथ मंदिर गर्भगृह में मोबाइल ले जाने पर रोकबैठक का आयोजन आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन के साथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों व पुरोहितों की बैठक हुई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक का आयोजन किया गया...