देवघर, अगस्त 30 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर बाबानगरी के जसीडीह में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जसीडीह स्थित श्री लीलानंद पागलबाबा आश्रम तथा इस्कॉन देवघर की ओर से 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्याम सुंदर मंदिर से जन्माष्टमी पर निकलेगी कलश यात्राधार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम दोनों स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीकृष्ण जन्मकथा, महाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 5 सितंबर को नंदोत्सव और भंडारे का भी आयोजन होगा। श्री लीलानंद पागलबाबा आश्रम जसीडीह में जन्माष्टमी के दिन शाम 5 बजे से फूलों की आकर्षक सजावट के बीच सुप्रसिद्ध भजन ग...