देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दुमका में आयोजित होने वाली बादशाह सिंह मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवघर की बालिका वॉलीबॉल टीम दुमका के लिए शुक्रवार को रवाना हुई। चैंपियनशिप में देवघर की बालिका टीम बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी। टीम की कप्तानी मुस्कान कुमारी को सौंपी गई है, जबकि बंटी नंदन सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। टीम में मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ललिता हांसदा, नितिका सोरेन, सिमरन हांसदा, रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुंजा कुमारी, गुड़िया कुमारी और वैष्णवी कुमारी शामिल हैं। टीम की रवानगी से पूर्व देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद जिल...