देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर डहुआ पुल के समीप गुरुवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार डांगा निवासी पिंटू मांझी एवं डहुआ निवासी जेटू मांझी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि डहुआ पुल के समीप अचानक एक मवेशी के आ जाने से घटना घटी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कोरियासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर, रेफर यह भी पढ़ें- डढ़वा नदी पुल के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार साथी रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...