देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप मंगलवार देर शाम बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट व छिनतई करने के साथ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के पेलवा गांव निवासी मुकेश मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह मंगलवार की देर शाम देवघर बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान जमुआ गांव की पुलिया के समीप पेलवा गांव निवासी नितेश कुमार यादव समेत पांच अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। यह भी पढ़ें- Jamui News: टीहिया में युवक पर तलवार-रॉड से जानलेवा हमला आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे 2300 रुपए छीन लिए। विरोध करने पर आरोप...