देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ पर खड़ी मोटरसाइकिल में पिकअप वैन से धक्का मारकर क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सोनारायठाढ़ी निवासी सिकंदर कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि श्रावणी मेला को लेकर उसने कोठिया मोड़ पर चाय-पानी की दुकान लगाई है। शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल दुकान के समीप खड़ी की थी। उसी दौरान पछियारी कोठिया गांव निवासी रोहित कुमार यादव कथित रूप से तेज और लापरवाही से पिकअप वैन चलाते हुए आया और खड़ी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के अनुसार वाहन से बाइक क्षतिग्रस्त होने के बाद जब उसने मरम्मत कराने की बात कही तो आरोपित ने पुत्र के साथ...