देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मधुपुर के सिंघो गांव निवासी सबीर अंसारी उर्फ हुसैन की मौत हो गई। घटनास्थल की परिस्थितियों पर परिजनों ने संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सबीर बड़ी गाड़ी का चालक था। शुक्रवार सुबह अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल से देवघर आया था। लौटने के दौरान राजाडीह मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गया, हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के मामा फारुख ने बताया कि सबीर के माथे पर कटे का निशान था। वहीं मोटरसाइकिल घटनास्थल से करीब 50 फीट दूर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने घटना पर संदेह जताया है। सूचना मिलने पर जसीडीह थाने के एसआइ तरुण बाखला मौके पर पहुं...