देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के पुत्र अरविंद मरीक ने थाना में आवेदन देकर बताया कि गत मंगलवार को उसके पिता गिधनी गांव निवासी जोतिन मरीक साइकिल से गंगरिया गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान बाघमारा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में जोतिन मरीक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अज्ञात चालक की पहचान व घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...