देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। क्लब ग्राउंड अवस्थित अस्थायी बस स्टैंड में बस संचालन को लेकर मारपीट, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मामला 14 अगस्त की रात करीब 9 बजे का बताया गया है। बिलासी टाउन निवासी बस संचालक कौशिक भारद्वाज ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि क्लब ग्राउंड स्थायी बस स्टैंड में कुछ लोग असामाजिक तत्वों के साथ पहुंचे और रंगदारी की मांग करते हुए बसों का परिचालन रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बस रोक रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी शिकायतकर्ता के अनुसार रंगदारी देने से इंकार ...