देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय रेलवे फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने दशकों पुरानी परंपरा के साथ किया। प्रतियोगिता वाईएससी और योर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: फुटबॉल क्लब बक्सा घाट पूर्णिया की टीम फाइनल मेंप्रतियोगिता की शुरुआत उद्घाटन के बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल में बर्नपुर बनाम एफसी मधुपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 0-0 से बराबर रहीं। उसके बाद ट्राईब्रेकर में बर्नपुर की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बर्नपुर के गोलकीपर संजू सुर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह...