Deogarh News: बरनवाल समाज ने कांवरियो के लिए किया नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था
देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: कांवरिया पथ स्थित खजुरिया में बरनवाल समाज के सेवा शिविर में रविवार रात को कांवरियों के लिए नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था की गई। जो अनवरत देर रात तक चलती रही। देर रात तक कांवरिया सेवा शिविर में आते रहे और नि:शुल्क शुद्ध सात्विक भोजन करके संतुष्ट होकर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ते रहे। ज्ञात हो की श्रावण मास में बरनवाल समाज के इस शिविर में प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में कांवरियों के लिए लंगर की व्यवस्था बरनवाल समाज के समाज सेवी उमाशंकर प्रसाद बरनवाल द्वारा की गई थी। बरनवाल युवक संघ द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर में प्रत्येक दिन शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, चाय, फल की व्यवस्था कांवरियों के लिए रहती है। यह भी पढ़ें- जगह-जगह शिविर लगाकर की गई कांवरियों की सेवा इसके अलावा कांवरियों के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.