Deogarh News: बच्चों की सफलता ही शिक्षक के लिए सच्ची गुरु दक्षिणा : अमित
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होता। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में भविष्य के सपने देखता है और उनकी सफलता को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक अमित कुमार सिंह कहते हैं कि इस दिन का वास्तविक अर्थ केवल शिक्षक का सम्मान करना नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों को स्नेह, आशीर्वाद और सही दिशा देने का संकल्प भी है। कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती कि उसके पढ़ाए बच्चे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करें और देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएं। शिक्षक की कही हुई बातें यदि किसी विद्यार्थी के जीवन को सकारात्मक दिशा देती है और वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है, तो यही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान और उपहार है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.