देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बकाया रुपए मांगने पर जातिसूचक गाली-ग्लौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। देवीपुर थाना क्षेत्र के खड़कुआं गांव निवासी दिलीप दास ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब एक माह पूर्व सिमरा गांव निवासी मुकेश राणा को दरवाजे का चौखट बनवाने के लिए तीन हजार रुपए अग्रिम दिए थे। एक सप्ताह में चौखट तैयार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ। कई बार दुकान पर जाने के बावजूद टाल दिया गया। दिलीप के अनुसार 21 अगस्त को वह तीन-चार लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा और अग्रिम राशि वापस मांगी। आरोप है कि दुकान पर मौजूद धनंजय राणा, वरुण राणा और नुनदेव राणा ने जातिसूचक गाली-ग्लौज करते हुए दुकान से भगा दिया। पुलिस मामले की छानबीन मे...