देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदर पहाड़ी गांव के बगल में पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बताया जाता है कि वह पिछले 3-4 दिनों से गांव के आसपास घूम रही थी। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। थानेदार रोहित कुमार दांगी ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अग्रिम कार्यवाई करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...