Deogarh News: फोन-पे लॉगिन कर गाली-ग्लौज, मोबाइल नंबर का दुरुपयोग
देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर। फोन-पे खाते का लॉगिन कर गाली-ग्लौज और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सचिन कुमार ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर कई बार फोन-पे में लॉगिन किया गया। उसके बाद उनके नंबर के माध्यम से लोगों को गाली-ग्लौज करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह सिलसिला 3 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे से शुरू हुआ। उसके बाद भी उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल नंबर पर लगातार ओटीपी भेजे जा रहे हैं और फोन-पे लॉगिन करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उन्हें अपने मोबाइल नंबर और डिजिटल भुगतान खाते की सुरक्षा को लेकर चिंता है। सचिन कुमार ने पुलिस से मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.