Deogarh News: फुलचुवां में सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट
देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड के फुलचुवां गांव में एक दिवसीय सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फुलचुवां व पारबाद की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारबाद कि टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 56 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी फुलचुवां की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती रही और निर्धारित ओवरों में मात्र 49 रन ही बना सकी। जिससे पारबाद की टीम 7 रनों से मुकाबला जीतकर ट्राफी व नकद पुरस्कार अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने किया जबकि पुरस्कार वितरण पूर्व जीप प्रत्याशी संजय राय द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.