Deogarh News: फिट इंडिया अभियान : चितरा पुलिस ने स्टेडियम में करायी साइकिलिंग
देवघर, नवम्बर 29 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि फिट इंडिया अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर विभागीय आदेश के आलोक में रविवार को चितरा पुलिस की ओर से स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम एवं फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक साइकिलिंग में भाग लिया। पुलिस की इस पहल के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करने का संदेश दिया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान चितरा थाना के एसआई सेतलाल बारला ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.