देवघर, जुलाई 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देते थे और कैशबैक, केवाईसी अपडेट, कार्ड चालू कराने तथा विभिन्न मोबाइल एप के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल और सिम के जरिए साइबर ठगी में संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 17 जुलाई को कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- फोन पे कैशबैक और कस्टमर केयर के नाम पर ठगी, नौ साइबर आरोपी गिरफ्...