Deogarh News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 12 अगस्त को सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा गया। इनके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना क्षेत्र में कुछ युवक अलग-अलग कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.