देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को सारठ थाना क्षेत्र और पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। साइबर डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, ठगी के तरीके और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जानकारी...