देवघर, अक्टूबर 29 -- देवघर में प्रोजेक्ट ऋतुमति की शुरुआत Deogarh News: प्रोजेक्ट ऋतुमति की शुरुआत देवघर में की गई। जिसके तहत पहला कार्यक्रम मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता और सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम जिले के देवीपुर प्रखंड के पास किया गया। इसकी परिकल्पना और आयोजन आईएमए -एमएसएन झारखंड के महासचिव डॉ. राजा बाबू ने किया था। जिनके नेतृत्व में ही यह पहला कदम संभव हो सका। यह आईएमए -एमएसएन झारखंड की एक पहल है, जो मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी सेहत, सम्मान और जागरूकता पर केंद्रित है। इसका नेतृत्व आईएमए -एमएसएन झारखंड की अध्यक्ष डॉ. अनुश्री बराल कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। साथ ही 1,250 से अधिक सैनिटरी पैड वितरित किए गए। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सामान्य और असामान्य पीरियड्स, खतरे के संकेतों, सही स्वास्थ्...