देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: सारठ,प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरा में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चावल, बर्तन, मोटर आदि की चोरी कर ली गई। इस बाबत विद्यालय की शिक्षिका आशा देवी ने थाना में चोरी की शिकायत की है। थाना में दिए गए शिकायत में जिक्र किया है कि रोज की तरह विद्यालय बंद करके घर गई थी। सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय एवं रसोई घर का ताला टूटा हुआ मिला एवं अंदर जांच करने पर बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखा दो क्विंटल चावल, मोटर पंप, कुकर, टब एवं अन्य बर्तन गायब पाया। काफी खोजबीन करने एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर कहीं कुछ पता नहीं चलने के बाद थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी ...