देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: पाथरोल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियाना प्राचीन दुबे बाबा मंदिर से शुक्रवार को यज्ञ अनुष्ठान के लिए 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा दुबे बाबा मंदिर से निकलकर कल्होड़ मोड़ बुढ़वा तालाब पहुंची और वहां से कलश में जल भर कर मंदिर में स्थापित की गई।

यज्ञ की तैयारी यज्ञ आचार्य सुभाष चन्द्र तिवारी ने कहा की दुबे बाबा मंदिर में तीन दिवसीय चण्डी पाठ यज्ञ आहूत है। यज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को होगी। साथ ही सोमवार को बाबा दुबे की वार्षिक पूजा होगी। इसमें रुद्राभिषेक के साथ षोडशोपचार से पूजा की जाएगी। ब्राह्मण भोजन के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। यज्ञ यजमान हरिकिशोर पांडेय और मीणा पांडेय ने संकल्प लेकर वेदी पूजन किया। चण्डी पाठ के लिए सहयोगी के रूप में राधे श्याम तिवारी, कमल किशोर तिवारी, बिनोद कु...