Deogarh News: प्रसूती की मौत के बाद हंगामा, एनएच जाम
देवघर, अक्टूबर 9 -- महिला की मौत के बाद हंगामा और सड़क जाम Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर के पनाहकोला मोहल्ला अवस्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डालमिया कूप के समीप मधुपुर-गिरिडीह-सारठ एनएच को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। मृतका की बहन उदयपुरा नाजरा खातून ने बताया कि उसकी बहन की शादी पिछले वर्ष कुतुबुद्दीन के साथ हुई थी, वह गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद महिला की स्थिति कुछ समय तक सामान्य थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.