देवघर, जुलाई 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दीनबंधु उच्च विद्यालय के कार्यालय में शुक्रवार को पर्यावरणविद् सह फिलाटेलिसट रजत मुखर्जी को प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर वातावरण को स्वच्छ और सुगन्धित रखने के लिए एक पुष्प का पौधा भेंट किया गया। इस साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर रजत मुखर्जी ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में बहुत ही योगदान है। इसलिए हमलोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए प्रति वर्ष कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाएं। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदिप्ता चक्रवर्ती, विकास कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें-...